Skip to main content

Translate

 आप हिम्मत का एक कदम बढाओं तो परमात्मा की सम्पूर्ण मदद आपके साथ होगी !

Godly health



रोजाना दूध और शहद पिने के अनोखे फायदे

 शुद्ध शहद और दूध पिने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते है | यह दोनों ही एक सम्पूर्ण आहार है जिन्हें एक साथ मिलाने से दोगुना फायदा उठाया जा सकता है | जहाँ दूध में ढेर सारा कैल्शियम,प्रोटीन,विटामिन और लैक्टिक एसिड आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है , वही पर शहद अपने आप में एंटी बैक्टीरियल,एंटी ऑक्सीडेंट व एंटी-फंगल गुणों से भरी हुई है |

क्या आप जानते है कि पप्राचीन काल में ग्रीक,रोम,इजिप्ट, भारत आदि देशो में रानियाँ खुद को जवान और सुन्दर दिखाने के लिए दूध के लिए दूध व सहाद का सेवन किया करती थी | दूध और सहाद लेने से न केवल स्किन ग्लो करने लगती है, बल्कि शरीर की कई बीमारियाँ भी दूर होती है | दूध और शहद का सेवन करने से आपका पाचन दुरस्त होगा, मोटापा घटेगा, हड्डियों में मजबूती आएगी और रात को नींद भी टाइम से आएगी | चलिए जानते है दूध और शहद को साथ लेने से होने वाले कुछ फायदों के बाने में जानते है _____

 

पाचन- दूध और शहद दोनों ही पाचन से सम्बंधित समस्याओं को दूर करते है | इन दोनों सामग्रियों में मौजूद पोषण पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ने में मदद करते है, जिससे पाचन ठीक बना रहता है | एक कफ दूध में एक चम्मच शहद को मिला कर पीजिये |

 

ताकत बढ़ाये- गर्मियों में हमारी ताकत गर्मी की वजह से कम हो जाती है | इसे बढाने के लिए रोजाना दूध में शहद मिला कर पिये दूध में प्रोटीन होता है और शहद में कार्बोहाइड्रेट, जो कि स्टेमिना को बढाने में मदद करते है |

 

मजबूत हड्डियां- दूध व शहद का कॉम्बिनेशन शरीर को हेल्दी बनाये रखने के साथ ही हड्डियों की बीमारियों जैसे आस्टियोपोरोसिस  या उम्र के साथ ओने वाले जोड़ो के दर्द आदि से सुरक्षित रखता है, क्योंकि दूध व शहद दोनों में ही कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है |

 

अच्छी नींद – क्या आपको रात में नींद नहीं आती है ? तो ऐसे में आपको सोने से पहले एक एकक ग्लास गर्म दूध और शहद मिलकर पीना चाहिए | इससे आपकी अनिंद्रा की बीमारी दूर हो जायेगी |

 

कब्ज दूर करना – कब्ज बहुत ही आम बीमारी हो गई है | एक चम्मच शहद और गर्म दूध मिलकर पिने से कब्ज की बीमारी अपने आप ही ठीक हो जायेगी | इसे सुबह खाली पेट पियें |

 

सर्दी जुकाम दूर करे -  गर्मियों में भी सर्दी जुकाम आम है | लेकिन दूध और शहद मिलाकर पिने से इसकी समस्या से जल्द निजात मिलती है, क्योंकि यह एक एंटीसेप्टिक दवा का काम करता है | इससे आपको ढेर सारा विटामिन मिलेगा जिससे शरीर मजबूत बनेगा और संक्रमण भी ख़त्म होगा |

 

कफ दूर करे – गर्म दूध और शहद को मिलाकर पियें | जैसा कि शहद में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इन्फ्लेमेंट्रि गुण पाए जाते जाते है, जिससे संक्रमण दूर होता है | यह कफ की बीमारी से आपको राहत दिलाने में मदद करेगा |

 

वजन घटाए – शहद और दूध वजन को कम करने में मदद करते है | शहद में प्रोटीन के रूप में एनर्जी होती है और दूध दूसरी ओर चर्बी जलने में मदद करता है |

 

दिल की जलन को मिटाए – खाना खाने के बाद यदि आप शहद और दूध का घोल पियेंगे तो आपको दिल की जलन से निजात मिलेगी | पर हाँ, आपको गर्म नहीं बल्कि,ठंडा दूध पानी होगा | मिश्रण को अच्छी ताः से मिला कर पियें |

 






ये सभी रोग भी छोटे है और उपचार भी बेहद आसान, अतः इनका लाभ उठाये और रोगों के बिगड़ने से होने वाले नुकसान से भी बचे

   1.  यदि नींद नहीं आ रही तो रात में सोने से पहले तलवों पर सरसों का तेल लगाये, इससे जल्दी नींद आ जाएगी !

  2.   खाँसी में तुरंत रहत पाने के लिए  भुन कर खाए,तो खाँसी ठीक हो जाएगी !

   3.   मुँह की बदबू दूर करने के लिए एक कप गुलाब जल में आधा नीबूं निचोड़ ले और सुबह शाम कुल्ला करे, इससे मसूड़े व दांत भी मजबूत होते है !
 
     4.     आँखों की रोशनी बढ़ानी है तो सुबह व शाम को नियमित रूप से सौंफ खाए !

      5.     एक चम्मच शुद्ध घी में हींग मिला कर कहने से पेट दर्द में राहत मिलती है !

      6.   टमाटर को पीसकर चेहरे पर इसका लेप लगाने से त्वचा की चमक दो गुना बढ़ जाती है और मुहांसे,चेहरे की झाइयाँ और दाग-धब्बे ख़त्म हो जाते है !

     7.   पसीना अधिक आता है तो पानी में फिटकरी डालकर स्नान करे, पसीना कम आने लगेगा !
     8.    नीम और बेर के पत्तो को पानी में उबाल कर उस पानी से सर धोने से बाल गिरने बंद हो जाते है !
     9.    एक ग्राम काली मिर्च पीस कर छाछ(लस्सी) के साथ लेने से पेट के कीड़े मर जाते है !
    10.    नीम की बीस पत्तियाँ पीसकर एक कप पानी में मिलकर लेने से हैजा ठीक हो जाता है 
    11.  पित्त की बीमारी दूर करने के लिए एक ग्राम अजवाइन में 3 ग्राम गुड़ मिलाकर खाएं |
     12.   भूख कम लगने पर हर रोज 30 ग्राम हरे धनिये का रस पिने से भूख बढ़ जाती है !
    13.   पिचके हुए गाल भरने के लिए रात की बासी रोटी को सुबह के वक्त एक पाँव दूध  के साथ खाएं, गाल भर जायेंगे !
    14.   मुँह में छाले हो या फिर गर्मी के कारण प्यास बुझ ही न रही हो तो आधा चम्मचशहद मुँह में डाले | इसे कुछ देर रखे मुँह में घुमाएँ फिर कुल्ला कर दे इससे छाले नहीं रहेंगे प्यास भी नहीं लगेगी !
    15.   पित्त के कारण होने वाले उलटी रोग में चन्दन को उबाले,उसमे शहद डाले | शहद न हो तो मिश्री ही सही | इसका सेवन करे, उल्टियाँ आणि बंद हो जायेंगी !
    16.   भोजन की रूचि पैदा करने या बढ़ने हेतु आंवला तथा मुनक्का पीसकर मुँह में रखे !
    17.  उलटी की प्रवत्ति ख़त्म करने के लिए गिलोय के क्वाथ को ठंडा करे , अब इसमें रूचि अनुसार शहद मिला दे | इसे रोगी को पिला दे वह उल्टियाँ करना बंद कर देगा !
   18.  अरुचि दूर करनी बेहद जरुरी है वरना न तो खाने में मन लगेगा और न ही किसी अन्य काम में | आधा कप पके अनार का रस, इसमें चुटकी भर काला नमक, एक चम्मच शहद मिलाकर रोगी को पिला दे | उसकी भोजन आदि में रूचि बढ़ने लगेगी !
    19. रात को नींद न आती हो तो गर्म दूध में शहद डालकर पियें | फिर सो जाए गहरी नींद आएगी !

Comments

People read the most:

Strength Basis Detachment

    Every human wants to be powerful. Even the animal possesses physical strength, but the greatness of man lies in his spiritual or inner strength. Developed self-power shows miraculous work in every field, and the task which seems impossible to others, he finds it a game of holidays. The basis of increasing internal strength is detachment. Being unattached means unattainable raga-free attraction, slogan-free, untouched self-restrained Indrajit, etc. Such people, while living in the world, do not fulfill their duties and do not let their internal force erode; Looks like scenes and enjoys them. What others find to be an obstacle to pleasure, he finds pleasure in it, like a skilled duodenum holding a cloth in the middle to catch a hot pot and the warmth of the pot shattering In the same way, even a witnessing person does not get involved between himself and the world by keeping God and divine knowledge.   Do not spoil the mind over things   Many times, when ...

ज्वालामुखी योग

द्वारपाल से देह अभिमान और विकारो के वश होने के कारण मनुष्य आत्मा पर विकार्मो और पापो का बोझा बहुत है | 63 जन्मो से विकारो के वश कर्म और व्यवहार करते हुए आत्मा अपनी चमक खो चुकी है, वह धूमिल और पतित हो चुकी है | विकारो के वश ही आत्मा शक्तिहीन,कांतिहीन और तेज विहीन हो चुकी है | इसके फलस्वरूप छोटी-छोटी समस्याओं और परीक्षाओं में अधिकांश आत्माएं मुन्झतीऔर घबराती रहती है | सामना करने, समाने और निर्णय करने की शक्ति, अपवित्रता के कारण ही कम हो गई है, अतः आत्मा को सशक्त बनाने और उसे चढ़ती कला की ओर ले जाने के लिए सर्व शक्तिवान परमात्मा के गहन सान्निध्य की परम आवश्यकता है | पतित पावन आये है समस्त मानव आत्मा के लिए यह ईश्वरीय शुभ सन्देश है कि अभी पतित-पावन परमात्मा शिव स्रष्टि को पावन बनाने के लिए ब्रह्मा तन में अवतरित हुए है और वे पिछले 75 वर्षो से ज्ञान-योग की अग्नि से आत्माओं को तपाकर उनकी बुराइयों को दूर कर रहे है | लाखो ब्रह्मा वत्स उस तारणहार शिव को जान और पहचानकर राजयोग की साधना द्वारा आत्मशुद्धि और पापो से मुक्ति की साधना में लगे हुए है | अब समय है, जब संसार की शेष आत्माओं को ...

दादी धैर्यमणि

     मम्मा ने ही मुझे योग सिखाया और योग्य बनाया  ये कहानी दादी धैर्यमणि कि कहानी है जो हमें अतीत अनुभव कराती है, आइये जानते है दादी धैर्यमणि कि कहानी | क्या थी ? सन 1937 में मै पहली पहली बार अपनी बहन भगवती के साथ बाबा-मम्मा के सत्संग में गई | जाते ही मुझे मम्मा ने देख लिया गले लगाया , टोली खिलाई एवं मुस्कुराई | मै भी मुस्कुराई तो मम्मा ने कहा, कल भी आना | मै उस दिन से रोज जाती रही और ज्ञान सुनकर बहुत अच्छा लगा | मम्मा ही मुझे ज्ञान प्राप्त करने तथा यज्ञ में लाने के लिए निमित्त बनी | मै बहुत छोटी थी इसलिए मम्मा ने कहा, तुम ओम निवास में रहकर ज्ञान-योग कि पढाई करो | माता-पिता तो छुट्टी नहीं दे रहे थे | मम्मा ने मुझे युक्ति बताई कि जब माँ-बाप बहुत खुसी में हो तब जाकर तुम उनकी गोद में बैठो और प्यार से छुट्टी मांगो, अवश्य दे देंगे | ऐसे ही हुआ | एक दिन जब मेरे माँ-बाप बहुत खुश मुड़ में थे तो मैंने उनसे छुट्टी मांगी और पिता जी ने पत्रलिखकर दे दिया, साथ में माता जी के भी हस्ताक्षर करवाए | इस प्रकार, लौकिक बंधन से मुक्त कराने में मम्मा ने बहुत मदद कि |...

Labeles

Show more

Followers

Total Page Views