बाबा का प्यार हमें रखता सेफ और साफ़ जो शांतिदाता है उनके दिल से निकलेगा ओम शांति | हम सबको बाबा के हाथ का साथ बहुत अच्छा मिला है | बाबा का प्यार ही यहाँ तक पहुंचा देता है | यहाँ आके बैठते ही, इतनी सुन्दर रचना को देख रचता साथ बैठ जाता है | कहता है देख मेरी रचना कैसी है ! बाबा ने अपना बनके क्या से क्या बना दिया ! बाबा ने कैसे बच्चो को अपना बनाया, वो जादूगरी बाबा की अभी तक चल रही है | हम क्या करते है, सिर्फ ऐसे बैठे है | जो भी सामने मिलेंगे पूछने की जरुरत नहीं है,खुश हूँ ! ख़ुशी तो यहाँ ले आई है | ज्ञान बुत बड़ा नहीं है सिर्फ दृढ़ संकल्प हमारा,काम है बाबा का | सिर्फ हिम्मत रखो, विश्वास रखो कि यह भी करेंगे, ऐसे करेंगे | बाबा ने हाथ में हाथ देकर के सब बातो से पार कर लिया है, खिवैया है ना | खिवैया का काम है नैया खड़ी करना और हमको बिठाना | पार ले जाने के लिए बाबा ने हाथ में हाथ दिया, पर हाथ में हाथ तब देवे, जब मई पहले नांव में जम्प लगाऊं ना | कोई भी बात मुझे रोक न लेवे | न बोझा है, न कोई बैग-बैगेज है | जो कैसे जाऊं, यह भी नहीं है सिर्फ जम्प लगाना है | जो रोज बाबा की मुरली सुबह पढ़ते सु...