श रीर का सुन्दर और स्वस्थ होना एक बहुत बड़ी नेमत है | मंदिरों में जिन देवी – देवताओ के दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ती है उनकी आंतरिक दिव्यता के साथ उनका सुन्दर शरीर भी आकर्षण का केंद्र होता है | अतः देवताओं का वंशज मानव भी अपने को सुन्दर बनाना चाहता है और इसके लिए वह मेकप का सहारा लेता है | मेकप ( Meke-up ) का अर्थ होता है कमी को पूरा करना | यदि किसी की आंख की सुन्दरता में कोई कमी है तो वह बनावटी साधनों के द्वारा आँखों को सुन्दर बना सकता है | होठो की सुन्दरता में कमी है तो बनावटी लेप लगाकर उन्हें सुंदर बना सकता है | सम्पूर्ण चेहरे की सुन्दरता को बढ़ाने वाली भी कई प्रकार के लेप बाज़ार में मिलते है | इसी प्रकार हाथों , पावों , उंगलियों की सुन्दरता ...